Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

संदीपनी विद्यालय हिर्रवाह मेंआयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए राज्य मंत्री

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Jan 2026, 06:05 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के पोषण और उत्साह को केंद्र में रखा गया।

जिले का मुख्य कार्यक्रम सीएम संदीपनी विद्यालय, हिर्रवाह में आयोजित हुआ, जहां बच्चों को विशेष रूप से खीर और पूड़ी परोसी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

मुख्य अतिथियों ने बच्चों संग बैठकर किया भोजन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह रहीं। उनके साथ सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रशासनिक अधिकारियों की रही विशेष मौजूदगी

इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें

  • अपर कलेक्टर संज़ीव पाण्डेय
  • एसडीएम सुरेश जाधव
  • डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की
  • नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान
  • तहसीलदार सविता यादव
  • सीएसपी पीएस परस्ते
  • जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह
  • सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह
  • जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर
  • डीपीसी आर.एल. शुक्ला
  • नगर निगम डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस
    सहित विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

बच्चों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में समानता, सहभागिता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करते हैं।

Advertisement

सरकारी योजनाओं का जमीनी स्वरूप

विशेष मध्यान्ह भोजन योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य बच्चों को पोषण के साथ-साथ शिक्षा से जोड़ना है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस पहल ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

urjanchaltiger.in पर पढ़ते रहें सिंगरौली से जुड़ी हर बड़ी और भरोसेमंद खबर।

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT