सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने दो गल्ला व्यापारियों के घरों में धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। चोर दोनों घरों से लगभग एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में दो गल्ला व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुई चोरी की इन वारदातों में चोर करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले बाजार में रहने वाले गल्ला व्यापारी भगवान दास शाह के घर को निशाना बनाया। यहां चोरी करने के बाद चोर दूसरे गल्ला व्यापारी अंजनी शाह के घर में दाखिल हुए और वहां भी नकदी व कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए।
सुबह जब दोनों परिवारों को घरों में चोरी होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवारों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एक ही रात में दो व्यापारियों के घरों में चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है। अब क्षेत्रवासियों की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें