Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का शिकंजा, लेवल-4 से नीचे मिले तो होगी व्यवस्थाओं की समीक्षा

Om Prakash Shah

Author | Updated: 27 Nov 2026, 06:20 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिंदूल में आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने धान उपार्जन केंद्र बिंदूल का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनके लिए पेयजल, छायादार स्थान पर बैठने सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिंदूल में आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने धान उपार्जन केंद्र बिंदूल का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र पर स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान पर बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान लेकर आने वाले वाहनों की सुचारु आवाजाही, उपज उतारने के लिए पर्याप्त स्थान और किसानों की धान की समय पर तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में तौल कांटे, बारदाने तथा धान की गुणवत्ता एवं नमी जांचने के लिए मॉइस्चर मीटर उपलब्ध रखने को कहा। साथ ही तौल उपकरणों का नियमित परीक्षण कराने पर भी जोर दिया।
कलेक्टर ने डिजिटल स्व-मूल्यांकन के तहत पीसीएसएपी पोर्टल में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले का कोई भी धान उपार्जन केंद्र लेवल-4 से नीचे की श्रेणी में नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक केंद्र का नियमित निरीक्षण कर कमियों को समयसीमा में दूर किया जाए, ताकि किसानों को उपार्जन के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी होनी चाहिए। किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखें।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT