सिंगरौली। ग्रामीण विकास को नई गति देने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बैढ़न को बड़ी सौगात मिली है। 525.67 लाख रुपये (करीब 5.26 करोड़ रुपये) की लागत से बनने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
ग्रामीण विकास को मजबूती देने और आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बैढ़न को बड़ी सौगात मिली है। 525.67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बैढ़न की अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह ने की। समारोह में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष नरेश शाह तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत बरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि नवीन जनपद पंचायत भवन का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भवन तैयार होने के बाद ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोगों को अपने शासकीय कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और आमजन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि आधुनिक जनपद पंचायत भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी तथा विभिन्न विभागों के कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवीन भवन ग्रामीण विकास की गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेगा। करीब 5.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन जनपद पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था को नई पहचान देने के साथ ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर कार्यस्थल के रूप में विकसित होगा।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें