सिंगरौली। जन विश्वास अभियान शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव केंद्र, पैथोलॉजी लैब एवं आयुर्वेद वार्ड का अवलोकन कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
जन विश्वास अभियान शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव केंद्र, पैथोलॉजी लैब एवं आयुर्वेद वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कर निर्धारित अवधि में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि मां और नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान हो सके।
कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रसव केंद्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रसव उपरांत महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं नवजात शिशु की देखभाल के प्रति जागरूक किया जाए। वहीं, आयुर्वेद वार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वार्ड को नवीन भवन में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक दवाएं मिलनी चाहिए।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें