Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जनता की मांग पूरी कराने में सफल रहे पार्षद अनिल वैश्य, वार्ड 38 को मिली 8.32 लाख की सड़क की सौगात

Om Prakash Shah

Author | Updated: 27 Nov 2026, 03:25 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में शुक्रवार को 8 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बनने वाली WBM सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया। 

नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में विकास कार्यों को गति देते हुए शुक्रवार को 8 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बनने वाली WBM सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। वार्ड पार्षद एवं नगर निगम अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य के प्रयासों से स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान पार्षद अनिल वैश्य ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान कराना और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अब यह कार्य धरातल पर उतरने जा रहा है। 
वार्ड पार्षद ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद तुलसी-ढोटी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से बनी परेशानी से राहत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में रामदयाल साकेत, सुजीत कुमार वैश्य, रामजनम वैस, मायाराम वैस, रामानुग्रह वैस, पंकज नाई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT