Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली : सड़क पर तड़पता रहा घायल, घंटों कोई नहीं आया… फिर ऐसे बची जान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 26 Sep 2026, 08:50 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। रजमिलान बाजार में देर रात सड़क पर घायल अवस्था में पड़े अज्ञात व्यक्ति को कई घंटों तक मदद नहीं मिल सकी। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही। सूचना मिलते ही रजमिलान जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर भेजा।

जिले के रजमिलान बाजार में देर रात सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को समय पर मदद नहीं मिल पाने से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा था, जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। इसी दौरान घटना की जानकारी रजमिलान जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु को मिली।

सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति की स्थिति देख उसे जल्द से जल्द उपचार दिलाने की पहल की। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया। घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने भी जनपद सदस्य हर्षित सिंह की तत्परता की सराहना की।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886