Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव, छात्राओं को साइकिल और फ्री किताबें मिलीं

सिंगरौली के शासकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन हुआ। मंत्री राधा सिंह ने छात्र-छात्राओं को फ्री किताबें, स्टेशनरी और साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 01 Apr 2026, 06:54 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव, छात्राओं को साइकिल और फ्री किताबें मिलीं
Share:
Advertisement

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शासकीय स्कूलों में “प्रवेश उत्सव” का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मुख्य कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह की अध्यक्षता में यह आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत, फ्री सुविधाओं का वितरण

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राधा सिंह ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी किट वितरित की गईं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

इसके साथ ही पात्र छात्राओं को आवागमन की सुविधा के लिए निःशुल्क साइकिलें भी प्रदान की गईं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा में सुविधा मिलेगी।

Advertisement

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, खासकर बालिकाओं के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

वहीं कलेक्टर गौरव बैनल ने बताया कि बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग, खेल सुविधाएं और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। 9 से 14 वर्ष की छात्राओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement