सिंगरौली (मध्य प्रदेश), 23 सितंबर 2026।। सिंगरौली के वैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सेवा सेतु अभियान का विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योजना की जानकारी ली और पात्र उपभोक्ताओं का मौके पर ही पंजीयन किया गया। शिविर के 80 पंजीयन किया गया।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi की परिकल्पना के अनुरूप संचालित ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर सिंगरौली में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वैढ़न के सामुदायिक भवन में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ।PM Surya Ghar Yojana
Also Read
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल एवं अधीक्षण अभियंता श्री अजीत सिंह बघेल की उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, जहां उन्हें योजना से जुड़ी जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों का मौके पर ही पंजीयन किया गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री राम निवास शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ हर परिवार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।PM Surya Ghar Yojana
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बिजली बिल में राहत मिलती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
विधायक ने सिंगरौली को “ऊर्जा नगरी” बताते हुए कहा कि यहां के नागरिक सौर ऊर्जा अपनाकर देश के ऊर्जा आत्मनिर्भरता मिशन को मजबूत कर सकते हैं।
शिविर के दौरान योजना से लाभान्वित नागरिकों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सरकारी अनुदान मिलने से सोलर प्लांट लगाना आसान हुआ है और अब घर की बिजली जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं, जिससे खर्च में भी कमी आई है।PM Surya Ghar Yojana
लाभार्थियों ने अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की।





