सिंगरौली, 26 सितंबर 2026।। सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत सिंगरौली नगर निगम के सिंपलेक्स वार्ड क्रमांक 12 के सभी चारों आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं और बच्चों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
Also Read
पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र
पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती चंदा देवी उपस्थित रहीं। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
पार्षद ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, मातृ वंदना योजना एवं पोषण आहार जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए वंचित महिलाओं को लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
मध्य आंगनबाड़ी केंद्र
मध्य केंद्र में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला कार्य समिति सदस्य श्री अंजनी चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती स्मिता पांडे एवं सहायिका प्रभा जोजो द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
पश्चिमी आंगनबाड़ी केंद्र
पश्चिमी केंद्र में श्री कृष्ण कुमार दहिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला शर्मा एवं सहायिका शिवपाली माझी ने स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।
उत्तरी आंगनबाड़ी केंद्र
उत्तरी केंद्र में श्री अलखराम वैश्य मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अरुणा पांडे, सहायिका मोनिका मिश्रा, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
अभियान का उद्देश्य
कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।





