Urjanchal Tiger
बुधवार, 16 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Singrauli News : बेखौफ़ चोरो ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 16 Sep 2026, 09:48 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार इलाके में चोरों ने एक घर और मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता है।

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार साकेत बस्ती में चोरों ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक घर और मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वारदात से पहले घर के बाहर और आंगन में लगे बिजली के बल्ब तोड़ दिए, ताकि अंधेरे में उनकी गतिविधियां किसी की नजर में न आएं।

पीड़ित अजीम कुमार शाह के मुताबिक, रात में मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर दुकान में पहुंचे और लॉकर तोड़कर करीब 13 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध चोर दिखाई दे रहा है, लेकिन चेहरे पर नकाब होने के कारण उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।

Advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement