सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के भर्रा गांव में सोमवार दोपहर गोपद नदी में नहाते समय 11 वर्षीय सुशीला लापता हो गई है।
जिले के जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार चौकी अंतर्गत भर्रा गांव में सोमवार दोपहर गोपद नदी में नहाने गई 11 वर्षीय बच्ची लापता हो गई। बच्ची की पहचान हर्रा गांव निवासी रामलाल सिंह की पुत्री सुशीला के रूप में हुई है।
Also Read
दरअसल सुशीला सोमवार को गाय चराने गई थी। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच वह गोपद नदी में नहाने लगी। इसी दौरान उसके गहरे पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी में उसकी तलाश में जुट गए।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कराया। वहीं, SDRF की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा लगातार बच्ची की तलाश की जा रही है।





