Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, एकता के संदेश के साथ दौड़ा शहर

Om Prakash Shah

Author | Updated: 31 Oct 2025, 12:16 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश के साथ सिंगरौली आज एकजुट भारत की भावना में दौड़ा।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश के साथ सिंगरौली की सड़कों पर हजारों लोगों ने कदम से कदम मिलाकर दौड़ लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। “रन फॉर यूनिटी” में शामिल प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और एकजुटता का उत्साह साफ झलकता रहा।

मंत्री राधा सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत को एक सूत्र में बांधा, आज उसी भावना को जीवंत करने का यह प्रयास है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886