Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
80% OFF
Buy Now

एनटीपीसी-विंध्याचल में सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई गरिमामयी विदाई

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 01 May 2026, 03:56 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में दीर्घकालीन सेवाएं देने के बाद एक कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण एवं गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी श्री दिलीप कुमार फेगड़े (अभियंता, एसएलपीएस-प्रचालन) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन परिसर में उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण से हुई।

एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में एक कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद अभियंता (एसएलपीएस-प्रचालन) श्री दिलीप कुमार फेगड़े सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा प्रशासनिक भवन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हुई। इसके बाद रामानुजन सभागार में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी सम्मान प्रकट किया।

परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी का योगदान एनटीपीसी-विंध्याचल की प्रगति में सदैव याद रखा जाएगा। वहीं महाप्रबंधक ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्षों ने भी शुभकामनाएं दीं। समारोह में श्री दिलीप कुमार फेगड़े को शाल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह एवं दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए एनटीपीसी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी ने किया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement