Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

फुलकेश में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, कुंती चरित्र ने दिया अटूट भक्ति का संदेश

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 22 Apr 2026, 10:15 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली।   जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलकेश में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल छाया रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के निवास पर चल रही इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्ममय वातावरण का आनंद लेते नजर आए।

जिले के चितरंगी ब्लॉक के ग्राम फुलकेश में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के निवास पर आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के यजमान गुरु सुखेंद्र धर द्विवेदी अपनी पत्नी माया द्विवेदी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा में शामिल हुए। कथा व्यास अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज एवं आचार्य लड्डू कृष्ण शास्त्री जी ने कुंती चरित्र, पितामह भीष्म और राजा परीक्षित के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथाव्यास ने बताया कि माता कुंती ने हर विपत्ति को भगवान श्रीकृष्ण की कृपा मानकर जीवनभर उनका स्मरण किया, जो सच्ची भक्ति का आदर्श उदाहरण है। वहीं भीष्म पितामह के त्याग और धर्म के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम में गुरु मनोकामनाधार द्विवेदी, श्रीनाथ धर द्विवेदी, प्रकाश धर द्विवेदी, देव प्रताप धर द्विवेदी, अनिल धर द्विवेदी, देवेंद्र धर द्विवेदी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर नजर आया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement