Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
80% OFF
Buy Now

सिंगरौली बैंक डकैती: बिहार से दबोचा गया एक आरोपी।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 18 Apr 2026, 01:34 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। इस वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

जाने क्या था पूरा मामला- शुक्रवार दोपहर पांच हथियारबंद बदमाश बैंक ऑफ महाराष्ट्र घुसे और करीब 15 से 20 मिनट तक बैंक को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग और मारपीट कर दहशत फैला दी। आरोपियों ने लगभग 20 लाख रुपये नकद और करीब 10 किलो सोने के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद सभी आरोपी दो बाइकों से फरार हो गए थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच मे जुट गई थी।

एक आरोपी को पुलिस ने बिहार मे दबोचा-

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

फिल्मी अंदाज की बैंक डकैती मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement