Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 14 Apr 2026, 12:37 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अभद्रता की निंदनीय घटना सामने आई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

जिले मे सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे सख्त अभियान के बीच शासकीय कार्य में बाधा डालना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। झुरई नाला चेक पॉइंट पर ड्यूटी के दौरान परिवहन टीम से अभद्रता और दबाव बनाने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में वाहन भगाते हुए निकल गया। टीम ने पीछा कर वाहन को न्यू मधुबन ढाबा के पास रोक लिया, जहां जांच के दौरान चालक नशे में पाया गया। बताया जा रहा है कि बाद में वाहन स्वामी एवं अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए दबाव बनाने और विवाद करने लगे। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संयम बनाए रखते हुए स्थिति को संभाला और नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी। घटना को गंभीरता से लेते हुए देवसर थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

अभियान का उद्देश्य-

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • • सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • • पर्यावरण संरक्षण
  • • वैधानिक परिवहन व्यवस्था लागू करना

विशेष कार्रवाई-

Advertisement

  • ओवरलोड एवं बिना तिरपाल परिवहन पर सख्ती
  •  PUC, बीमा, फिटनेस एवं दस्तावेजों की जांच
  • बिना परमिट एवं बिना टैक्स वाहनों पर कार्रवाई
  • चिन्हित वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए

चिन्हित संवेदनशील मार्ग-

  • शुक्ला मोड़ से झुरई नाला तक
  • परसोणा से बंधौर तक
  • महुआगांव से निगरी तक

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जिले में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement