Urjanchal Tiger
गुरुवार, 20 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

बरगवां पुलिस की तत्परता से भटकी मासूम को मिला अपनों का सहारा।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 12 Apr 2026, 09:40 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। डायल 112 पर सूचना मिली कि ग्राम डगा में एक अज्ञात बालिका भटकती हुई मिली है, जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है।

जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की कहानी उस वक्त खुशियों में बदल गई, जब बरगवां पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता से वह अपने परिजनों तक सकुशल पहुंच पाई। ग्राम डगा में एक 13 वर्षीय बालिका भटकती हुई मिली, जो डरी-सहमी थी और अपना नाम-पता तक नहीं बता पा रही थी। डायल 112 पर सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर वन स्टॉप सेंटर बैढ़न में रखा गया। यहां महिला स्टाफ ने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ बच्ची से बातचीत की। लगातार काउंसलिंग के बाद उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए गाजीपुर थाना से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। जब परिजन सिंगरौली पहुंचे, तो बाल कल्याण समिति की निगरानी में सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनों से मिलते ही बच्ची और परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी।

उक्त मानवीय कार्य में निरीक्षक मो. समीर, सउनि विनोद, प्रआर अवधलाल सोनी, प्रआर नन्दकिशोर बागरी सहित वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी सरोज सोनवानी, अनीता साहु, माण्डवी मिश्रा और अंशु शुक्ला की अहम भूमिका रही।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement