Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सासन पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,02 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 11 Apr 2026, 07:58 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव एंव उनकी टीम ने अवैध रेत कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लोड दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा है।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बिना नंबर के दो ट्रैक्टर (सोनालिका एवं स्वराज कंपनी) मयार नदी से अवैध रूप से रेत लोड कर ग्राम काम की ओर जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम काम में मयार नदी मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर रेत लोड कर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। मौके पर जांच करने पर रेत का परिवहन अवैध पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधिवत जप्त कर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया। जप्त वाहनों में बिना नंबर का सोनालिका DI 34 ट्रैक्टर (चेचिस नंबर FZJSG 47520053, इंजन नंबर 3100FL 83E 736565) तथा स्वराज 733 FE ट्रैक्टर (चेचिस नंबर MBNBZ 46AANT D 00504) शामिल हैं। दोनों वाहनों में लदी रेत सहित कुल कीमत लगभग ₹11 लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2), 317(5) एवं खनिज अधिनियम 4/21 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement