Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विधायक रामनिवास शाह ने नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों से की आत्मीय भेंट,छात्रों का किया उत्साहवर्धन।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 11 Apr 2026, 04:21 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement
Ram Niwas Shah ।। राम निवास शाह

Ram Niwas Shah ।। राम निवास शाह

BJP MLA

View Profile

सिंगरौली। क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह ने जवाहर नवोदय विद्यालय पचौर पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान माड़ा इको पार्क भ्रमण पर जा रहे छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पचौर पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने माड़ा इको पार्क भ्रमण पर जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्साह, जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति की सराहना की।

विधायक ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़कर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देंगे।

Advertisement