Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

बरगवां पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा,3 आरोपी गिरफ्तार।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 20 Mar 2026, 07:37 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगवां में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में ससुर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया।

दरअसल 16 मार्च को देवधारी सिंह गोंड का शव एक निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध हालत में मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में मामला अंधी हत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक के ससुर धनी सिंह, साले चर्तुगुन सिंह और एक अन्य युवक पुष्पेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बरगवा टी आई ने बताया की मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पत्नी मायके आकर रहने लगी थी। घटना की रात मृतक शराब के नशे में ससुराल पहुंचकर विवाद करने लगा, जिससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। घटना में प्रयुक्त रस्सी व बोरी जब्त कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement