Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

जिले के ओखरावल में अमर क्षेत्रीय बॉलीवाल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, विधायक राम निवास शाह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 18 Mar 2026, 01:15 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के ग्राम पंचायत ओखरावल में आयोजित अमर क्षेत्रीय बॉलीवाल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में राम निवास शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और मैदान में उतरकर खेल भावना को बढ़ाने का संदेश दिया।

जिले के ग्राम पंचायत ओखरावल में आयोजित अमर क्षेत्रीय बॉलीवाल टूर्नामेंट उस समय खास बन गया, जब क्षेत्रीय विधायक राम निवास शाह खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। मैदान में पहुंचते ही उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, उनका परिचय लिया और पूरे जोश के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों को प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गांवों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी आगे आकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisement

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement