Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 17 Mar 2026, 07:50 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितवाई जंगल में मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

जिले के बरगंवा थाना क्षेत्र के चितवाई जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। मंगलवार शाम सामने आए इस मामले में शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 5 से 6 दिन पहले हुई होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल से तेज बदबू आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के आसपास शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं महिला के साथ कोई आपराधिक वारदात तो नहीं हुई।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886