Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में गैस सिलेंडर का संकट, एजेंसी ने लगाया ‘सिलेंडर उपलब्ध नहीं’ का नोटिस.

सिंगरौली में गैस सिलेंडर का संकट, एजेंसी ने लगाया ‘सिलेंडर उपलब्ध नहीं’ का नोटिस.

Om Prakash Shah

Author | Updated: 15 Mar 2026, 09:54 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर गंभीर स्थिति बनती नजर आ रही है। जहां एक तरफ प्रशासन यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। शहर की भारत गैस एजेंसी ने अपने कार्यालय में पर्ची कटाने वाली जगह के पास एक कागज चस्पा कर दिया है, जिसमें साफ लिखा है कि “सिलेंडर उपलब्ध नहीं है, कल भी सिलेंडर मिलने की संभावना कम है।” इस नोटिस के बाद गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर नजर आ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रेस नोट जारी कर यह कहा गया है कि सिंगरौली में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन भारत गैस एजेंसी के बाहर लगा नोटिस कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। दरअसल एक गैस एजेंसी ने अपने कार्यालय में पर्ची कटाने वाली जगह के पास कागज चस्पा कर दिया है, जिसमें लिखा है कि “सिलेंडर उपलब्ध नहीं है, कल भी सिलेंडर मिलने की संभावना कम है।” इस सूचना के बाद सिलेंडर लेने पहुंचे कई उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।

Advertisement