Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

नवानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 11 Mar 2026, 05:32 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ नवानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर सहित अवैध रेत जब्त की है तथा चालक को गिरफ्तार किया है।

जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नवानगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़कर चालक को गिरफ्तार किया है। नवानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जरहा की ओर से एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर अवैध रेत लोड कर कन्वेयर बेल्ट नौगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान चालक इन्द्रेश कुमार शाह (20) निवासी बेलबार थाना लंघाडोल को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया। पुलिस ने डीआई-35 सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर सहित अवैध रेत जब्त कर लिया है। उक्त मामले मे नवानगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 0045/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(5), खान एवं खनिज अधिनियम 4/21 तथा मोटर व्हीकल एक्ट 130/177(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886