Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जर्जर सड़कों और गंदगी से लोग परेशान, जिम्मेदार बेखबर: प्रवीण सिंह चौहान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 11 Mar 2026, 12:33 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के वैढ़न और विंध्यनगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की खराब सड़कों और बजबजाती नालियों के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वैढ़न और विंध्यनगर क्षेत्र में जर्जर सड़कों और बजबजाती नालियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने नगर निगम और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। श्री चौहान ने कहा कि शहर में जगह-जगह खराब सड़कों के कारण आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। श्री चौहान का आरोप है कि नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक कई स्थानों पर विकास कार्यों के नाम पर खुदाई की गई है, लेकिन बाद में सड़कों की ठीक तरह से मरम्मत नहीं कराई गई। इससे आवागमन में लोगों को कठिनाई हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है एंव बिना योजना और बिना सुरक्षा व्यवस्था के सड़कों को खोद दिया जाता है और लंबे समय तक उन्हें उसी स्थिति में छोड़ दिया जाता है, जिससे नगर निगम के कुप्रबंधन की स्थिति साफ नजर आती है। श्री चौहान ने नवजीवन विहार क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गंदगी से भरी नालियों पर चिंता जताते हुए कहा कि इस मामले में केवल नगर निगम ही नहीं बल्कि एनटीपीसी को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। नगर निगम में महापौर, अध्यक्ष और कमिश्नर के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886