Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में युवक की निर्मल हत्या करने वाले 04 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Mar 2026, 02:50 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगंवा थाना क्षेत्र में हुई युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए बताया की 27-28 फरवरी की दरमियानी रात ग्राम पोखरा में संदीप यादव (20 वर्ष) पिता राजेन्द्र यादव निवासी चिन्हगांव के साथ गंभीर मारपीट की गई थी। 28 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने उसे खेत में गंभीर हालत में पड़ा देखा। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और गले पर भी वार के निशान मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए  विशेष टीम गठित की गई। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में भोलेनाथ पनिका (39), मेलासागर पनिका (19), पूजा पनिका (20) और मुन्नी देवी पनिका (40) निवासी ग्राम पोखरा थाना बर्गवां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लाठी, कुल्हाड़ी, बिजली का तार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886