Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

लोक अदालत के जरिए विवादों का समाधान,बैढ़न, देवसर और सरई में 14 मार्च को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 07 Mar 2026, 08:36 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 14 मार्च को वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह लोक अदालत जिला न्यायालय बैढ़न के साथ-साथ सिविल न्यायालय देवसर और सरई में भी लगेगी।

जिले में वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार यह लोक अदालत जिला न्यायालय बैढ़न के साथ-साथ सिविल न्यायालय देवसर और सरई में भी आयोजित होगी। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत, बैंक, नगरीय निकाय, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामलों सहित अन्य समझौता योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। उक्त संबंध में 6 मार्च को जिला न्यायालय बैढ़न में न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने की रणनीति पर चर्चा की गई। अधिवक्ता संघ ने भी प्रकरणों के निराकरण में न्यायालय को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में विशेष सत्र न्यायाधीश खालिद मोहतरम अहमद, अति. सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार खरादी, अति. सत्र न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत के प्रभारी अधिकारी उमेश कुमार सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रिन्सू मिश्रा एवं सिमरन गुप्ता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र देव पाण्डेय सहित कई अधिवक्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886