सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की कोशिश ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली से महज करीब दो किलोमीटर दूर बिलौजी इलाके में बदमाशों ने एक युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की।

Also Read
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को अगवा करने की कोशिश ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। कोतवाली से महज करीब दो किलोमीटर दूर बिलौजी इलाके में बदमाशों ने एक युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बिलौजी निवासी कौशल शाह दोपहर के समय अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन्हें पकड़कर जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। युवक ने विरोध करते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश युवक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और मामले की जाँच मे जुट गई है।




