Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली क्षेत्र मे चाकू से हमला कर तीन लोगो को घायल करने वाले 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Mar 2026, 06:34 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र मे मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात पर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। 4 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे धारदार चाकू से हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया गया।

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार में मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या के प्रयास तक पहुंच गया। फरियादी धर्मेन्द्र कुमार शाह (24) निवासी खुटार पोखरा टोला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि रुद्र सिंह गहरवार (22) और अखिलेश कुमार (31) ने विवाद के दौरान चाकू से हमला कर धर्मेन्द्र कुमार शाह, विकेश कुमार शाह और रविन्द्र शाह को घायल कर दिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 259/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886