Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

खुटार पुलिस की नाकामी! बेखौफ़ बदमाशों ने चाकू से हमला कर तीन लोगो को किया घायल।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 04 Mar 2026, 05:55 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के खुटार चौकी क्षेत्र स्थित खुटार बाजार के पास होली के दिन हुई चाकूबाजी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली विवाद के बाद तीन लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है।

रंगों के त्योहार होली पर खुटार चौकी क्षेत्र के खुटार बाजार में हुई चाकूबाजी की घटना ने खुटार पुलिस की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और तीन लोग चाकू के हमले में घायल हो गए। पुलिस की लापरवाही के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रहे। घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर असहज दिखे। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886