Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

दमदार दांव-पेंच और जबरदस्त रोमांच,सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती सीजन-7 का शानदार आगाज

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Mar 2026, 09:58 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। शहर के रामलीला मैदान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल सीजन-7 का जोरदार शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन 25 से अधिक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। देश-विदेश से आए नामी पहलवानों के दमदार दांव-पेंचों से मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल सीजन-7 का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन 25 से अधिक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। देश-विदेश से आए नामी पहलवानों ने अपने दमदार दांव-पेंच दिखाए, जिससे पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। दंगल का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी एवं नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने किया।पुरुष वर्ग के साथ महिला पहलवानों के मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहे। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे तो कई में निर्णायक जीत दर्ज हुई।

पहला मुकाबला भूटान के चिमचिम ढोंगरा और आगरा के पहलवान के बीच हुआ, जिसमें चिमचिम ढोंगरा विजयी रहीं। राजस्थान के तूफान पहलवान और हरिद्वार के शास्त्री पहलवान की भिड़ंत में शास्त्री ने बाज़ी मारी। जम्मू के रिज़वान गनी ने केरल के हलचल पहलवान को पराजित किया, जबकि वेस्ट बंगाल के धमाका पहलवान और प्रसांत ठाकुर का मुकाबला बराबरी पर छूटा। जम्मू के फैज़न गनी ने राजस्थान के बिल्ला पहलवान को शिकस्त दी। 

कई मुकाबले रहे निष्कर्षहीन- मथुरा के कुलदीप और समस्तीपुर (बिहार) के पंकज पहलवान के बीच हुए मुकाबले में पंकज विजयी रहे। राजस्थान के ठाकुर जल्लाद सिंह और नेपाल के राजू पहलवान, अयोध्या के बाबा अजमेरी और हरियाणा के जग्गु पहलवान, हरियाणा के राहुल पाण्डेय और मुजफ्फरनगर के काली पहलवान—इन सभी मुकाबलों का फैसला बराबरी पर हुआ। अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने कुरुक्षेत्र के मुन्ना पहलवान को हराया, वहीं अयोध्या के पागल बाबा ने आगरा के देवा पहलवान पर जीत दर्ज की। भारत केसरी रामेश्वर पहलवान ने कुलदीप पहलवान को पराजित किया।

महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम- महिला वर्ग में दिल्ली की वैसाली ने सिंगरौली की कात्यायनी को हराया। उत्तराखंड की कोमल और कानपुर की मोनिका मिश्रा, सीधी की रिया द्विवेदी और इटावा की पूनम पहलवान, दिल्ली की आकांक्षा और कानपुर की मुस्कान, हरियाणा की सरिता और कानपुर की खुशी पाल—इन मुकाबलों का नतीजा बराबरी रहा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886