Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

आरटीओ कार्यालय के बाहर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 14 Feb 2026, 12:27 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के आरटीओ कार्यालय पचौर के बाहर स्थित ऑनलाइन दुकानों में हुई चोरी की वारदात का बैढ़न कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है।

जिले के आरटीओ कार्यालय के बाहर ऑनलाइन दुकानों में हुई सेंधमारी की घटना का बैढ़न कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने रात के अंधेरे में दुकानों की छत काटकर अंदर रखे लैपटॉप, प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पार कर दिये थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने धोनी उर्फ धनवंतरी शर्मा (20) निवासी तेलाई को पकड़ा, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। जांच में खुलासा हुआ कि चोरी का सामान विष्णु दयाल बैस निवासी मलगो (थाना माड़ा) को बेचा गया था, जिसे भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 प्रिंटर, 1 लैमिनेशन मशीन, इनवर्टर यूपीएस सहित अन्य उपकरण बरामद कर लिये हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि गिरोह के एक अन्य सदस्य की तलाश जारी है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886