Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

“क्लस्टर विकास इंजन” थीम के साथ एनसीएल में उत्पादकता दिवस का हुआ आयोजन

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Feb 2026, 02:16 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने झंडा फहराकर किया। उक्त अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री आशुतोष द्विवेदी, विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने झंडा फहराकर किया। महाप्रबंधक (आईईडी) श्री मनोज कुमार सिंह ने सभी को कार्यस्थल पर सुरक्षा, उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने, संसाधनों का संतुलित उपयोग करने और सहकर्मियों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस वर्ष राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस का विषय था: “क्लस्टर विकास इंजन के रूप में: एमएसएमई उत्पादकता को अधिकतम बनाना”। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने टीम वर्क और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। एनसीएल के इस आयोजन से यह संदेश गया कि सिर्फ उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि संसाधनों के सही उपयोग और कार्यस्थल पर सुरक्षित, समर्पित और सहयोगी वातावरण बनाना भी उत्पादकता का अहम हिस्सा है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886