Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विंध्यनगर थाना क्षेत्र मे भगवान भी असुरक्षित? पुलिस की नाक के नीचे मंदिर से चांदी की गदा व दानपेटी ले उड़े बदमाश

Om Prakash Shah

Author | Updated: 11 Feb 2026, 11:20 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित मंदिर में हुई चोरी की घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। चोर बेखौफ होकर मंदिर से चांदी की गदा, दानपेटी और अन्य कीमती सामान ले उड़े, जबकि थाना घटनास्थल से बेहद करीब है। इससे पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद अपराधियों में जरा भी डर नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि थाने के पास स्थित धार्मिक स्थल सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है।

जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना परिसर से चंद कदम की दूरी पर स्थित मंदिर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। अज्ञात बदमाश मंदिर से चांदी की गदा, दानपेटी और अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में रात्रि के समय पुलिस गश्त नाम मात्र की रह गई है, जिससे चोरों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है, लेकिन सवाल यही है कि जब अपराधी थाने के साये में चोरी कर सकते हैं, तो शहर की सुरक्षा व्यवस्था आखिर किस भरोसे चल रही है?

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886