Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में ऐश डैम में फंसने से महिला की मौत।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Feb 2026, 12:39 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में शनिवार को एक निजी कंपनी के ऐश डैम में हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। खैराही गांव निवासी पावित्री पनिका ऐश डैम क्षेत्र में लकड़ी लेने गई थीं, तभी कंपनी की भारी मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

जिले में शनिवार का दिन खैराही गांव के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। रोजमर्रा की जरूरत के लिए लकड़ी लेने निकली पावित्री पनिका को क्या पता था कि ऐश डैम का इलाका उसकी जिंदगी छीन लेगा। निजी कंपनी के ऐश डैम क्षेत्र में काम कर रही भारी मशीन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और गुस्सा एक साथ फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। महिलाओं की आंखों में आंसू थे तो युवाओं में आक्रोश। कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886