Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली मे प्रेम प्रसंग में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़कर मचाई अफरा-तफरी

Om Prakash Shah

Author | Updated: 23 Jan 2026, 04:36 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। देवसर थाना क्षेत्र के धनहा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने मांग रखी कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर आकर उससे शादी के लिए सहमति नहीं देती, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।

जिले के देवसर थाना क्षेत्र के धनहा गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग ने अनोखा मोड़ ले लिया। रवि कुशवाहा नामक युवक ने अपने प्यार का इज़हार करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़कर शर्त रख दी – जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर आकर शादी के लिए ‘हाँ’ नहीं कहती, वह नीचे नहीं उतरेगा। घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग टावर के नीचे जमा हो गए और कुछ लोग तो अपने मोबाइल से लाइव वीडियो बनाने लगे। जियावन पुलिस ने बड़ी सावधानी से युवक को मनाने की कोशिश की और पांच घंटे की समझाइश के बाद रवि सुरक्षित नीचे उतर आया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886