Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Jan 2026, 08:51 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटर साइकिल भी जप्त की है।

जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की सतर्कता ने अवैध शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गोंदवाली रेलवे पुल के पास नाकेबंदी कर एक युवक को धर दबोचा, जो मोटर साइकिल से भारी मात्रा में शराब ले जा रहा था। जांच के दौरान मोटर साइकिल पर लदी सफेद बोरी से 63 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार बैश्य (28 वर्ष) के रूप में हुई, जो थाना बरगवां क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार जब्ती में 150 पाव देशी प्लेन शराब और 72 पाव पावर केन बीयर शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886