Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली में खनिज विभाग का शानदार प्रदर्शन, 4681 करोड़ की वसूली

सिंगरौली में वर्ष 2025-26 के लिए खनिज राजस्व वसूली 96.86% तक पहुंच गई है। पिछले वर्ष से 600 करोड़ अधिक आय के साथ जिला प्रशासन और खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि सामने आई है।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 01 Apr 2026, 06:46 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में खनिज विभाग ने वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन और खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जिला खनिज विभाग द्वारा 30 मार्च 2026 तक निर्धारित 4833.00 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 4681.05 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 96.86 प्रतिशत है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 में जहां 4080.09 करोड़ रुपये की आय हुई थी, वहीं इस बार 600.96 करोड़ रुपये अधिक की वसूली की गई है।

Advertisement

ग्रामीण अवसंरचना और सड़क विकास कर में भी बढ़त

खनिज विभाग ने मप्र ग्रामीण अवसंरचना एवं सड़क विकास कर में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 970 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 946.80 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जो 97.61 प्रतिशत है।

यह पिछले वर्ष के 877.21 करोड़ रुपये की तुलना में 69.59 करोड़ रुपये अधिक है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विभाग ने सभी स्तरों पर बेहतर कार्य किया है।

अवैध खनन पर सख्ती

जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर भी लगातार कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स और खनिज अमले की संयुक्त कार्रवाई में कुल 289 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इन मामलों में 2.20 करोड़ रुपये की अर्थदंड वसूली भी की गई है, जो विभाग की सख्ती और निगरानी का परिणाम है।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement