Urjanchal Tiger
शनिवार, 26 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

जन विश्वास अभियान : कलेक्टर गौरव बैनल का देवरा गांव दौरा, हर घर नल से शुद्ध पानी सुनिश्चित करने के निर्देश

कृष्ण कुमार दाहिया

Author | Updated: 26 Sep 2026, 06:43 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 26 सितम्बर 2026।।सिंगरौली जिले में जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर Gaurav Banel ने ग्राम देवरा का दौरा कर बैढ़न समूह-2 जल प्रदाय योजना के अंतर्गत पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सभी ग्रामीणों को नल कनेक्शन से शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गौरव बैनल ने जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा में पहुंचकर घर-घर नल के माध्यम से मिल रहे पेयजल की गुणवत्ता का जायजा लिया।

उन्होंने ग्रामीण सावित्री देवी के घर जाकर नल से आ रहे पानी की स्थिति देखी और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ग्रामीणों ने योजना के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

कलेक्टर ने क्या दिए निर्देश ?

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैढ़न समूह-2 जल प्रदाय योजना के शेष कार्यों को नवंबर 2026 के अंत तक पूरा किया जाए और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने जल की गुणवत्ता की नियमित जांच और सतत निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया।

जल शुल्क का नियमित भुगतान करे

कलेक्टर ने ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और निर्धारित जल शुल्क का नियमित भुगतान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इससे जल आपूर्ति व्यवस्था निरंतर और सुचारू बनी रहेगी।

Departmental Directions

कलेक्टर ने जल निगम के महाप्रबंधक Pankaj Wadhwani को निर्देश दिए कि

  • पेयजल का नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए
  • ग्राम पानी समितियों की बैठकें आयोजित की जाएं
  • जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से भ्रांतियां दूर की जाएं
  • छूटे हुए मजरों-टोलों का सर्वे कर उन्हें योजना में शामिल किया जाए

सर्वे और विस्तार कार्य तेज करने पर बल

उन्होंने ग्राम स्तर पर पानी समितियों के पुनर्गठन और आईईसी गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण योजना से जुड़ सकें।

साथ ही सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्वे और विस्तार कार्य तेज करने पर बल दिया गया।

ये अधिकरी रहे मौजूद

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय भी उपस्थित रहे।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement