Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कलेक्टर ने करौटी खाद्य विक्रेता पर की कड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज करने के निर्देश

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Oct 2025, 07:28 PM IST | 1 min read
Singrauli News, Karauti Food Shop, Collector Gaurav Bainal, FIR, Food Distribution, MP News
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 16 अक्तूबर 2025।कलेक्टर गौरव बैनल ने आज करौटी गांव स्थित शासकीय उचित मूल्य खाद्यान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान बंद मिली। पात्र हितग्राहियों को खाद्यान वितरण नहीं हो रहा था।

अनियमितता पाई जाने पर विक्रेता को निलंबित कर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।

स्टॉक की जांच में 60 क्विंटल चावल और 15 क्विंटल गेहूं कम पाए गए। कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विक्रेता को पद से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश भी दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आज ही केंद्र में व्यवस्था सुधार कर सभी पात्र हितग्राहियों को अनाज वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि त्योहार से पहले सौ प्रतिशत खाद्यान वितरण पूरा किया जाए।

कलेक्टर ने यह भी चेतावनी दी कि क्षेत्र में भ्रमण कर खाद्यान की कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886