Singrauli News : सिंगरौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के सासन स्थित रिहंद ब्रिज पुल पर देर रात बाइक और गाय की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैढ़न–बीजपुर मार्ग पर सासन स्थित रिहंद ब्रिज पुल पर देर रात सड़क हादसा हो गया। सासन 3 नंबर गेट के पास रात करीब 10:30 बजे एक बाइक की गाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Also Read
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार युवक बैढ़न–बीजपुर मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सासन 3 नंबर गेट के पास रिहंद ब्रिज पुल पर अचानक गाय सामने आ गई। बाइक सवार युवक संभल पाता, इससे पहले ही बाइक गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
स्थानीय लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।





