वीसी के माध्यम से संबोधन, कृषि विविधता की सराहना, नई योजनाओं व तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
सिंगरौली (मध्य प्रदेश), 25 सितंबर 2026।। सिंगरौली में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रीअन्न (कोदो-कुटकी) उत्पादन की सराहना करते हुए किसानों के लिए नई योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी।
कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगरौली अब केवल खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
Also Read

Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
उन्होंने कहा कि जिले की विशेष पहचान को देखते हुए कोदो-कुटकी जैसे श्रीअन्न पर MSP लागू किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में राइस मिल, ऑयल मिल, आटा मिल और दुग्ध उत्पादन जैसी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत संचालित हो रही हैं। साथ ही भविष्य में हल्दी, अदरक और धनिया जैसी मसाला फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
सिंगरौली और विकास कार्य । Development Announcements
मुख्यमंत्री ने सिंगरौली के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं
- जिले को मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और माइनिंग कॉलेज की सौगात
- फोरलेन सड़क से कनेक्टिविटी में सुधार
- PM सुगम बस सेवा की शुरुआत, 1500 बसों को हरी झंडी
- भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाकर 15,000 करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि ई-बसों के जरिए इंटरसिटी और इंट्रासिटी परिवहन को और बेहतर बनाया जाएगा।
खेती – किसानी ।। Agriculture Focus
मुख्यमंत्री ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को अब दिन में 10 घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे रात में सिंचाई की समस्या से राहत मिली है।
उन्होंने किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मत्स्य पालन को भी आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में अपनाने की सलाह दी।

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।-राज्यमंत्री
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया।
विधायक श्री रामनिवास शाह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
Technology & Exhibition
महोत्सव में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को
- उन्नत बीज
- आधुनिक खेती तकनीक
- फसल प्रबंधन
- प्राकृतिक खेती
की जानकारी दी। विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर कृषि यंत्र, उर्वरक और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

किसानों के अनुभव और अवार्ड।Farmer Experience & Awards
प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्राकृतिक और मिश्रित खेती से उनकी आय में वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
साथ ही 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
PMFME योजना Loan & Scheme Benefits
कार्यक्रम में PMFME योजना के तहत कई हितग्राहियों को बैंक स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें राइस मिल, आटा मिल और ऑयल मिल के लिए लाखों रुपये के ऋण शामिल हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत भी कई किसानों को ऋण स्वीकृति प्रदान की गई।





