Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जियावन और डोंगा से व्हिस्की, देसी शराब और बीयर जब्त

सिंगरौली के देवसर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 19 Feb 2026, 09:33 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने देवसर वृत्त के अंतर्गत ग्राम जियावन और डोंगा में दबिश दी। यह कार्रवाई अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई।

आबकारी टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी ललन गुर्जर और राकेश साहू के मकान और दुकान की तलाशी ली। इस दौरान टीम को मौके से 4 पाव गोवा व्हिस्की, 55 पाव देसी मसाला मदिरा और 16 केन बीयर बरामद हुई। जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 8,207 रुपये बताया गया है।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू, अमरपाल सिंह और संध्या मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886