सिंगरौली। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश में उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। इस फेरबदल में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, पुलिस लाइन एवं शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक जगजीत वर्मा को चौकी खुटार से थाना माड़ा तथा अशोक सिंह तोमर को एसजेपीयू से यातायात थाना भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक शेषमणि टांडिया को चौकी गोरबी से चौकी बरका, अरुण पटेल को बरगवां से एसजेपीयू, विजय पटेल को पुलिस लाइन से बैढ़न थाना, विजय अग्निहोत्री को चौकी सासन से यातायात थाना, रामदयाल वर्मा को चितरंगी से विंध्यनगर तथा दीप नारायण केवट को चौकी जयंत से जियावन थाना भेजा गया है।
Also Read
प्रधान आरक्षक रोशनलाल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी कुंदवार, अरविंद चतुर्वेदी को नवानगर से पुलिस लाइन, पिंटू राय को गोरबी से पुलिस लाइन, अनिल वर्मा को पुलिस लाइन से जियावन, अल्पना सिंह को पुलिस लाइन से चौकी जयंत, अवनीश सिंह बघेल को पुलिस लाइन से विंध्यनगर, सुखलाल सेन को सरई से अजाक थाना, राजकुमार द्विवेदी को पुलिस लाइन से गढ़वा तथा पतिराज सिंह को बैढ़न से गढ़वा थाना भेजा गया है। इसी क्रम में राजेश सिंह को बैढ़न से अजाक थाना, नरेंद्र यादव को पुलिस लाइन से लंघाडोल, विष्णु बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से माड़ा, ज्ञानेश्वर पटेल को नवानगर से विंध्यनगर, रोशन कुमार सिंह को पुलिस लाइन से मोरवा, धीरेंद्र अहिरवार को चौकी जयंत से बैढ़न, नीरज सिंह को एसडीओपी कार्यालय चितरंगी से चौकी निवास, नूरआलम को महिला सुरक्षा शाखा से मोरवा तथा अमजद खान को चौकी नौडिहवा से यातायात थाना भेजा गया है। इसके अलावा हरिभजन सिंह को सरई से चितरंगी, उमाशंकर सिंह को गोरबी से बरका, रजनीश कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से विंध्यनगर, राजबहोर प्रजापति को पुलिस लाइन से बरगवां, सोहनिया पटेल को बैढ़न से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गरुण प्रसाद साकेत को पुलिस लाइन से चौकी कुंदवार, कृष्ण कुमार कोरी को पुलिस लाइन से माड़ा, सुनील यादव को बैढ़न से बरगवां तथा उमेश अहिरवार को खुटार से फिंगर प्रिंट शाखा भेजा गया है।
आरक्षक पवन कुमार साहनी को पुलिस लाइन से माड़ा, नरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बैढ़न, गौरव यादव को महिला थाना से चौकी गोरबी, रामकुमार बंसल को पुलिस लाइन से बरगवां, विजय यादव को पुलिस लाइन से बरगवां, बल्लू यादव को जियावन से माड़ा तथा दीपक ओझा को नवानगर से स्थापना शाखा भेजा गया है। इसी तरह अहिवरन सिंह को पुलिस लाइन से बरका, शोभन सिंह को पुलिस लाइन से जियावन, अजय कुशवाहा को बैढ़न से महिला सुरक्षा शाखा, तेजप्रताप सिंह को पुलिस लाइन से बैढ़न, शंकरदीन कुशवाहा को अजाक थाना से विंध्यनगर, सदन कुमार को जियावन से गढ़वा, कियामुद्दीन अंसारी को बरका से बरगवां तथा राजकुमार यादव को पुलिस लाइन से माड़ा थाना भेजा गया है। शिवकुमार पटेल को चितरंगी से बरगवां, राजेश कुमार को खुटार से बरगवां, आकाश करौड़िया को पुलिस लाइन से यातायात, मुनेन्द्र मिश्रा को विंध्यनगर से माड़ा, सचिन शुक्ला को चितरंगी से चौकी नौडिहवा, रविशंकर तिवारी को नवानगर से चौकी गोरबी, सरोज कुशवाहा को नवानगर से चौकी बगदरा, रविराज सिंह को चौकी निवास से बैढ़न, समीर खान को पुलिस लाइन से चौकी गोरबी, दिलीप शाक्य को पुलिस लाइन से सरई, अरुण सिंह को पुलिस लाइन से यातायात तथा लेखराज जाटव को पुलिस लाइन से नवानगर थाना भेजा गया है। आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।



