सिंगरौली। जिले में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। नवानगर की ओर से माजन मोड़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीट ले गई। इसके बाद सड़क किनारे बनी दीवार से टकराई और अंत में मिक्सर मशीन से जा भिड़ी।
जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नवानगर की ओर से माजन मोड़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार स्कूटी को घसीटते हुए पहले दीवार से टकराई और फिर मिक्सर मशीन से जा भिड़ी। इस भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि कार का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार में पति-पत्नी सवार थे, जो गनीमत रही कि सुरक्षित बच गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में स्कूटी को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि जिस समय कार अनियंत्रित हुई, उस दौरान स्कूटी के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था।



