सिंगरौली। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में अमित कुमार को सिंगरौली जिले का नया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए तबादला आदेश के तहत अमित कुमार को सिंगरौली जिले का नया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
Also Read

Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
अमित कुमार इससे पहले खंडवा में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें सिंगरौली में SDOP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदस्थापना आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
नए SDOP के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिसिंग को और मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद आगामी दिनों में पुलिस व्यवस्था में उनकी कार्यशैली का असर देखने को मिलेगा।





