Urjanchal Tiger
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News: तीन उप निरीक्षक बने निरीक्षक, पुलिस विभाग में पदोन्नति

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 09 Sep 2026, 07:38 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

उदय करिहार, पवन कुमार सिंह और सूरज सिंह को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार

सिंगरौली जिले में पुलिस विभाग में पदोन्नति के तहत तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नत होने वालों में उदय करिहार, पवन कुमार सिंह और सूरज सिंह शामिल हैं।

पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में सिंगरौली जिले में पदस्थ उप निरीक्षक उदय करिहार, पवन कुमार सिंह एवं सूरज सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने तीनों अधिकारियों के कंधों पर नए पद के अनुरूप स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने नवपदोन्नत निरीक्षकों से अपेक्षा की कि वे अपने अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करें।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी तीनों निरीक्षकों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886