Urjanchal Tiger
सोमवार, 14 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Bigg Boss 20 : Boxer Mary Kom के बयान पर विवाद, ‘मेरे जैसा किसी ने हासिल नहीं किया’ पर माफी

Bigg Boss 20 में Boxer Mary Kom के बयान पर विवाद, सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद टीम ने जारी की माफी।

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 14 Sep 2026, 07:10 PM IST | 1 min read
Bigg Boss 20 : Boxer Mary Kom
Share:
Advertisement

Qazi Touqeer के साथ बातचीत के दौरान Boxer Mary Kom ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद टीम ने जारी किया स्पष्टीकरण

‘Bigg Boss 20’ में भारतीय Boxer Mary Kom के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। महिला खिलाड़ियों पर चर्चा के दौरान उनके “मेरे जैसा किसी ने हासिल नहीं किया” वाले बयान पर सोशल मीडिया में आलोचना हुई, जिसके बाद उनकी टीम ने माफी जारी की।

भारत की दिग्गज Boxer Mary Kom  इन दिनों रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ में नजर आ रही हैं, जहां वह अपने खेल जीवन से अलग एक नया पहलू दर्शकों के सामने रख रही हैं। हालांकि हाल ही में शो के एक एपिसोड में दिया गया उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

दरअसल, शो के दौरान काज़ी तौकीर के साथ बातचीत में भारतीय महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर चर्चा हो रही थी। काज़ी ने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल जैसी खिलाड़ियों की तारीफ की। इस पर मैरी कॉम ने जवाब देते हुए कहा,
“लेकिन मेरे जैसा किसी ने हासिल नहीं किया।”

Advertisement

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को कम आंकने के रूप में देखा और आलोचना शुरू हो गई।

टीम की ओर से माफी

विवाद बढ़ने के बाद Boxer Mary Kom की टीम ने उनके आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से सफाई जारी की। बयान में कहा गया

“अगर Boxer Mary Kom के शब्दों को गलत समझा गया हो तो हम माफी चाहते हैं। उनका किसी भी खिलाड़ी को कमतर आंकने का कोई इरादा नहीं था। मैरी हर उस खिलाड़ी का सम्मान करती हैं जो देश के लिए खेलता है। हर खिलाड़ी की यात्रा और उपलब्धियां महत्वपूर्ण हैं।”

क्या है पूरा मामला?

  1. बातचीत महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर थी
  2. काज़ी तौकीर ने अन्य खिलाड़ियों की तारीफ की
  3. Boxer Mary Kom के जवाब ने विवाद खड़ा किया
  4. सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद माफी जारी

मणिपुर को लेकर भावुक हुईं मैरी कॉम

इसी दौरान Boxer Mary Kom ने अपने गृह राज्य मणिपुर की स्थिति को लेकर भी भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाने को लेकर खुद को असहाय महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा

“मैं अपने मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर सकी… मुझे दुख और शर्मिंदगी महसूस होती है।”

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement