सिंगरौली। भुईमाड़ से सीधी जा रही कैलाश ट्रेवल्स की बस शनिवार शाम करीब 6 बजे निवास चौकी क्षेत्र के बंजारी के पास हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।जिले के भुईमाड़ से सीधी जा रही कैलाश ट्रेवल्स की बस शनिवार शाम करीब 6 बजे निवास चौकी क्षेत्र के बंजारी के पास हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार 17-18 वर्षीय निखिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार अभिषेक पनिका गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिषेक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है।
Also Read
दोनों युवक बंजारी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.





